फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पंचायत स्तर पर कसेगी नशे के कारोबार पर नकेल

Mon, 29 Jul 2019 02:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश में बढ़ते नशे के प्रचलन को रोकने के लिए पंचायत स्तर पर कवायद शुरू होने जा रही है। थाना स्तर पर नशा निवारण समितियों के बेहतर परिणाम सामने आने के बाद पुलिस अब पंचायत स्तर पर कमेटियां गठित कर नशे के कारोबार पर नकेल कसेगी। इन कमेटियों के गठन को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


हाल ही में चंडीगढ़ में नशे के कारोबार पर लगाम करने के लिए बैठक हुई थी। इसमें विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने चर्चा कर आगे की रणनीति की दिशा तय की। इसी बैठक के दौरान हिमाचल पुलिस द्वारा नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए थाना स्तर पर गठित की गई नशा निवारण समितियों के काम की तारीफ हुई थी।

बैठक के बाद सकारात्मक नतीजे ध्यान में रखते हुए हिमाचल पुलिस ने अब इन समितियों को पंचायत स्तर पर गठित करने का निर्णय लिया है। डीजीपी सीताराम मरडी ने बताया कि सभी जिलों को इन कमेटियों को गठित करने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन कमेटियों के जरिये पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों का नेटवर्क खड़ा होगा, जो ग्रामीण इलाकों में बढ़ते नशे के कारोबार को रोकने में अहम भूमिका निभाएगा। 
विज्ञापन


तीन काम होंगे इन कमेटियों के जिम्मे
डीजीपी ने बताया कि इन कमेटियों की तीन तरह से मदद मिलेगी। पहले तो ग्र्रामीण इलाकों में होने वाली हर छोटी बड़ी सूचना का बेहतर आदान-प्रदान होगा। साथ ही बड़े पैमाने पर लोगों को जागरूक करने के लिए ये समितियां पुलिस के लिए मददगार साबित होंगी।

कमेटियों के जरिये न सिर्फ नशे के कारोबार पर लगाम कसी जाएगी, बल्कि इन लोगों की मदद से स्थानीय स्तर पर नशा उन्मूलन केंद्र भी गठित कर नशे के दलदल में फंस चुके लोगों को बाहर निकालने का भी प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें