हिमाचल में कंडम हो चुकी सरकारी गाड़ियों को अब बेचने की जगह आईटीआई को देकर ड्राइविंग स्कूल खोले जाएंगे। कैबिनेट बैठक में जल शक्ति, स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी और शिक्षा विभाग की कंडम गाड़ियां तकनीकी शिक्षा विभाग को देने का फैसला लिया गया है। इन गाड़ियों से आईटीआई में महिलाओं को ड्राइविंग सिखाई जाएगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया है। कैबिनेट बैठक में फैसला हुआ कि प्रदेश के चार बड़े महकमों में कंडम हो चुकी गाड़ियों से आईटीआई में विद्यार्थी मोटर मैकेनिक का काम और ड्राइविंग सीख सकेंगे।