फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ के दिन उजड़ा सुहाग, टिपर के नीचे दबने से पति की मौत

Sun, 28 Oct 2018 11:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से सटे डडौर में शनिवार सुबह खराब टिपर को ठीक करके चालक की मदद करना दूसरे टिपर के चालक को महंगा पड़ा। टिपर का ऊपरी हिस्सा अचानक चालक के ऊपर गिरा,जिसमें वह दब गया और उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे का पता चलते ही लोग मौके पर एकत्र हो गए। जेसीबी मंगवाकर टिपर की ऊपरी बाड़ी को उठाया और शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

घटना की पुष्टि एसपी गुरदेव शर्मा ने की है। मृतक की पहचान किरण कुमार (45) गांव चलखा, भंगरोटू बल्ह के रूप में हुई है। हादसा सत्संग भवन के करीब हुआ है। जोनल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सपुर्द किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करवाचौथ के दिन उजड़ा सुहाग

उधर इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। एसपी ने कहा कि टिपर चालक चांद राम दूसरे चालक किरण कुमार के साथ मिलकर प्रेशर चेक कर रहे थे। डाला ऊपर उठा था, इसी बीच अचानक प्रेशर लीक हुआ और डाला किरण कुमार पर आ गिरा और वह वहीं दब गया।

किरण की दबकर मौत हो गई।  डडौर हादसा किरण कुमार के परिजनों को कभी न भूलने वाले जख्म दे गया है। सुबह पत्नी ने जिस पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा था और भगवान से लंबी उम्र की दुआ मांगी थी

लेकिन व्रत के रखने के कुछ ही क्षणों के बाद जीवनसाथी उम्र भर के लिए बिछुड़ गया। 45 वर्षीय किरण कुमार के दो बेटे हैं। उधर, हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल पसरा हुआ है जबकि पत्नी का बिलख बिलख कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें