गौरव महाजन को एसडीएम ऊना लगाया गया है। दो अन्य एचएएस अधिकारियों में सन्नी शर्मा को आरटीओ कुल्लू और रामप्रसाद को पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय चंबा का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।
राज्य सरकार ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग के दो चीफ इंजीनियरों का तबादला कर दिया है। एचपीआरआईडीसी (विश्व बैंक) के चीफ इंजीनियर राजकुमार वर्मा का तबादला लोनिवि के शिमला जोन में चीफ इंजीनियर के पद पर कर दिया है।
इंजीनियर ललित भूषण एसई डिजाइन को मंडी को पदोन्नत कर चीफ इंजीनियर एचपीआरआईडीसी (विश्व बैंक) लगाया गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।