फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार गहरी खाई में लुढ़की, चालक की मौत

Tue, 06 Mar 2018 09:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रोहड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहड़ू-सुंगरी मार्ग पर भलूण कैंची के पास कांगरनाला में रविवार रात एक मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। इससे गाड़ी के चालक की मौत हो गई है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा रविवार रात करीब नौ बजे हुआ। कार नंबर सीएच03ए-7038 रोहड़ू-सुंगरी मार्ग पर शलावट गांव की ओर जा रही थी। 

इसी बीच कार भलूण कैंची के पास कांगरनाला में सड़क से नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत कार्य शुरू किया। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल अवस्था में चालक को घटनास्थल से बाहर निकाला। यहां से उसे 108 एंबुलेंस में रोहड़ू अस्पताल प्राथमिक उपचार के लिए लाया जा रहा था। अस्पताल लाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

मृतक की पहचान सवीन कुमार (35) पुत्र नरेंद्र सिंह कायथ गांव शलावट के रुप में हुई है। रोहड़ू पुलिस थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने हादसे की पुष्टि की। कहा कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें