संजय कुंडू बने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री
सूबे के दो प्रमुख पदों पर बदलाव के साथ ही कई प्रशासनिक अधिकारियों के भी कार्यभार बदल दिए गए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव आयुर्वेद संजय गुप्ता को वित्तीय आयुक्त अपील का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। प्रबोध सक्सेना को प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं वित्त के साथ ही राज्य बिजली बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार, प्रमुख सचिव कृषि एवं जनजातीय विकास ओंकार शर्मा को राजस्व का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
सचिव स्तर पर अफसरों की कमी दूर करने के लिए सरकार ने सी पालरासू, राजीव शर्मा, प्रियंका बासु और अमिताभ अवस्थी को सुपर टाइम स्केल के साथ ही सचिव स्तर पर पदोन्नति दे दी है। साथ ही निदेशक टीसीपी पालरासू को सचिव शहरी विकास व टीसीपी और पीजीआई चंडीगढ़ में सेवाएं दे रहे अमिताभ अवस्थी को सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और बागवानी का कार्यभार सौंप दिया है। इसके अलावा निदेशक ग्रामीण विकास ललित जैन को निदेशक टीसीपी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।