मंत्री ने कहा कि परवाणू में ट्रक ऑपरेटर यूनियन गुंडा टैक्स वसूल करती है। दिल्ली तक गाड़ी ले जाने के लिए साढ़े ग्यारह हजार रुपये तक डिमांड की जाती है। दूसरी जगह से इतने ही सफर में ट्रक आधे किराये पर माल पहुंचा देते हैं।
अतिरिक्त वसूली को कहीं प्रदर्शित नहीं किया जाता है। ट्रक ऑपरेटरों को माल ढुलाई की एवज में रसीद तक नहीं मिलती है। मामले में समय पर पुलिस कार्रवाई न होने और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से मंत्री खासे नाराज दिखे। कहा कि पुलिस की तरफ से गलतियां हुई हैं।
इसे लेकर वे जल्द बैठक बुलाएंगे। मामले की समीक्षा की जाएगी। विवाद के बाद दोनों पक्षों के लोगों की गिरफ्तारी होनी चाहिए थी, लेकिन पुलिस इसमें नाकाम रही। भाजपा पदाधिकारियों का नाम जानबूझकर केस में लिखवाया गया है। घटना के समय परवाणू में नहीं थे।
मंत्री आरोप साबित करें : यशपाल
परवाणू के युवा इंटक नेता यशपाल ठाकुर का कहना है कि मंत्री डॉ. राजीव सैजल के आरोप उनकी नाकामी और हताशा का परिणाम हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार है। मंत्री हैं उन पर लगाए सभी आरोपों की जांच करवाएं। जांच में आरोप साबित होते हैं तो ठीक अन्यथा वे मंत्री के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाएंगे।