फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. प्रदीप होंगे एबीवीपी के प्रांत अध्यक्ष

Wed, 26 Nov 2014 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा) के डा. प्रदीप को एबीवीपी का प्रांत अध्यक्ष चुना गया है। अमृतसर में हुए संगठन के अधिवेशन में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्ष 2014-15 के लिए घोषित कार्यकारिणी में आशीष सिक्टा (शिमला) को प्रांत मंत्री बनाया गया। डा. नितिन व्यास शिमला, मुनीश शर्मा देहरा, ज्योति परमार एचपीयू शिमला, यशपाल शर्मा रोहड़ू और किशोरी लाल कुल्लू को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


मंडी के अरुण वर्मा, चंबा की हेमा ठाकुर, बिलासपुर के अशोक, हमीरपुर के विकास, एचपीयू के गौरव अत्री को सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवीन शर्मा शिमला को संगठन मंत्री और जीत सिंह को प्रांत कार्यालय मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

ये बने जिला संयोजक
जिला संयोजकों की तैनाती भी की गई। दीपक वर्मा को रामपुर, राजन को रोहड़ू, संदीप को शिमला शहरी, अमन को सोलन, अमित ठाकुर को नाहन, अभय राणा को ऊना, अरुण शर्मा को बिलासपुर, योगेश को मंडी, विश्वबंधु शर्मा को सुंदरनगर, सुनील ठाकुर को कुल्लू, चमन को पालमपुर, चंदन को कांगड़ा, ईशान को देहरा,  संतोष को चंबा का संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन


इन्हें भी दी जिम्मेदारी
कौल नेगी को विभाग संगठन मंत्री शिमला, रामपुर विभाग, रजत ठाकुर को कांगड़ा और चंबा, धन देव को रामपुर का संगठन मंत्री, अतुल शर्मा को शिमला शहरी, अनिल को सिरमौर, जसवंत यादव, देवेंद्र सिंह नूरपुर, राहुल ठाकुर चंबा, विक्रम शर्मा, शांति ठाकुर धर्मशाला, रितेश मंत्री, कुशल कौंडल को एचपीयू के संगठन मंत्री का कार्यभार सौंपा गया है। 

ये प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
दीपिका रामपुर, कमलेश करसोग, अरिवल रोहड़ू, अंकित ठियोग, महेंद्र सुन्नी, छेरिंग आरकेएमवी, प्रदीप, अंशिका, प्रियंका, बृजेश, सोलन से नितिश, राजगढ़ से नवीन, शिमला से अंकित, ऊना से रजत, ज्वाली से डिंपल, भोरंज से जतिन, बड़सर से दिनेश, बिलासपुर से प्रीति चंदेल, घुमारवीं से राजेंद्र, सुंदरनगर से अनुपमा, बासा से चेतन, मंडी से कमल, सरकाघाट से मुनीष, कुल्लू से देवी सिंह, आदिति सिंह, पालपुर से राहुल वालिया, बैजनाथ से अनिल, कांगड़ा से अरविंद और पंकज को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय शाहपुर से दीपाली, नूरपुर से जगवीर, देहरी से विशाल, चंबा से अश्वनी को भी सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें