फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: राज्यपाल ने डॉ. पवनेश कुमार ने दिलाई हिमाचल लोक सेवा आयोग के सदस्य की शपथ

Sat, 02 Aug 2025 01:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने निर्धारित प्रारूप के अनुसार डॉ. पवनेश कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
राज्यपाल ने डॉ. पवनेश कुमार ने दिलाई हिमाचल लोक सेवा आयोग के सदस्य की शपथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. पवनेश कुमार ने शनिवार को राजभवन शिमला में आयोजित एक सादे एवं गरिमापूर्ण समारोह में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) के सदस्य के रूप में शपथ ली।  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने निर्धारित प्रारूप के अनुसार डॉ. पवनेश कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना भी उपस्थित थे। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। समारोह का संचालन राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा ने किया।

विज्ञापन

 अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग रामेश्वर सिंह ठाकुर, मानवाधिकार आयोग अधक्ष पीएस राणा, लोकायुक्त सीबी बारोवालिया, महाधिवक्ता अनूप कुमार रतन, लोक सेवा आयोग के अन्य सदस्य, हिमाचल विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, डॉ. पवनेश कुमार के परिवार के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें