फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी के प्रांत अध्यक्ष बने डॉ. नितिन व्यास, राहुल मंत्री

Fri, 21 Dec 2018 04:13 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अध्यक्ष और प्रांत मंत्री का चुनाव कर लिया गया है। डॉ. नितिन व्यास को प्रदेश अध्यक्ष और कांगड़ा के राहुल राणा को निर्विरोध प्रांत मंत्री निर्वाचित किया गया। एबीवीपी के प्रांत कार्यालय ने इसकी घोषणा की है।

विज्ञापन


चुनाव अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि अध्यक्ष और प्रांत मंत्री का एक वर्ष का कार्यकाल रहेगा। दोनों 27 दिसंबर को गुजरात में होने वाले 39वें प्रदेश अधिवेशन में पदभार ग्रहण करेंगे। 

डॉ. नितिन व्यास मूलत: शिमला से हैं। विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग विभाग से पीएचडी पूरी करने के बाद वर्तमान में इसी विश्वविद्यालय में सह आचार्य के पद पर सेवारत हैं। वे संध्याकालीन महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष, शिमला नगर मंत्री, नगर अध्यक्ष,  विश्वविद्यालय में इकाई अध्यक्ष, 2003 में केंद्रीय
विज्ञापन


छात्र संघ का चुनाव भी जीत चुके हैं। राहुल राणा र्धमशाला के रहने वाले हैं। वर्ष 2014 से विद्यार्थी परिषद से संपर्क में हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय में अध्ययनरत है। पूर्व में इकाई मीडिया प्रमुख, जिला सोशल मीडिया प्रमुख दायित्वों का निर्वहन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें