शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के संगीत विभाग में स्वरागिनी पुस्तक का विमोचन किया गया। यह पुस्तक बीए प्रथम, द्वितीय और तृतीय विषय के विद्यार्थियों के लिए तैयार की है। पुस्तक की लेखिका डॉ. मोनिका डढवाल हैं जिन्होंने संगीत विषय के सैद्धांतिक और प्रायोगिक दोनों पक्षों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला है।
विज्ञापन
डॉ. मोनिका डडवाल ने बताया कि स्वरागिनी पुस्तक संगीत सीखने वाले विद्यार्थियों के लिए उपयोगी ग्रंथ साबित होगी। इसमें संगीत की मूल अवधारणाओं के साथ व्यावहारिक अभ्यासों को शामिल किया है। विभागाध्यक्ष डॉ. जीतराम शर्मा ने कहा कि यह पुस्तक विश्वविद्यालय के संगीत विद्यार्थियों के लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगी। संवाद