राजधानी के राजकीय कन्या महाविद्यालय से पढ़कर गई छात्राओं की ओल्ड आरकेएमवियन एसोसिएशन की शनिवार को आमसभा हुई। इसकी अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य प्रो. मीरा वालिया ने की। संघ की महासचिव वंदना ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की।
अरुणा शर्मा ने साल भर का लेखा-जोखा सामने रखा। इसमें नई कार्यकारिणी का चुनाव भी किया। इसमें डा. मीरा सिंह को प्रधान, आरती गुप्ता को उपप्रधान, डा. अरुणा शर्मा महासचिव, डा. अनुपमा सह सचिव चुनी गई। इसके अलावा डा. शीला चंदेल प्रेस सचिव और वंदना शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
इसके अलावा डा. सरोज भारद्वाज, डा. सत्या चौहान, ललिता कुमारी सीमा बत्रा, डा. साधना चौधरी, शशि बहल को सदस्य नियुक्त किया। प्रो. मीरा वालिया ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी।
साथ कॉलेज के विकास कार्य के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से पुरानी छात्राओं से नई छात्राओं का काफी कुछ सीखने को मिलता है।