फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhaniram Shandil: हिमाचल में नकली दवा निर्माण रोकने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

Fri, 21 Jul 2023 08:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

प्रदेश में बनने वाली दवाओं के लगातार सैंपल फेल होने और नकली दवाओं का निर्माण करने वाले उद्योगों पर प्रदेश सरकार अब सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बनने वाली दवाओं के लगातार सैंपल फेल होने और नकली दवाओं का निर्माण करने वाले उद्योगों पर प्रदेश सरकार अब सख्त कार्रवाई करेगी। इसके लिए सरकार डीएसपी के नेतृत्व में टास्क फोर्स बनाएगी, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। जिन फार्मा कंपनियों की बनाई गई दवाओं के सैंपल बार-बार फेल हो रहे हैं, उन कंपनियों की स्वास्थ्य विभाग सूची तैयार कर उन पर शिकंजा कसेगा। विभागीय मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने स्वास्थ्य सचिव को टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दे दिए हैं।

विज्ञापन


सोलन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि घटिया दवाओं का निर्माण चिंताजनक है। इसके लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। गठन को लेकर उन्होंने स्वास्थ्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से बात की है और टास्क फोर्स जल्द गठित करने के निर्देश दिए हैं। शांडिल ने कहा कि दवाओं की गुणवत्ता को लेकर सरकार गंभीर है। गौर रहे कि प्रदेश के बद्दी, बरोटीवाला व नालागढ़ (बीबीएन), पांवटा, कालाअंब, परवाणू, सोलन और प्रदेश के अन्य औद्योगिक इलाकों में जीवन रक्षक दवाओं का निर्माण किया जा रहा है। पिछले कुछ समय से प्रदेश में संचालित फार्मा कंपनियों में कई दवाओं के सैंपल लगातार फेल हो रहे हैं। नकली दवा निर्माण के मामले भी सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें