फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. धनीराम शांडिल: स्वास्थ्य विभाग में प्रतिनियुक्तियां खत्म करने पर विचार जारी, सरकार नीति पर कर रही काम

Tue, 19 Sep 2023 05:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कांग्रेस विधायक राजेश धर्माणी ने प्रश्नकाल के दौरान मामला उठाते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग का बहुत सा स्टाफ प्रतिनियुक्तियों पर डटा हुआ है। विभाग की ओर से सदन में इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में प्रतिनियुक्तियां खत्म करने पर विचार जारी है। सरकार इसके लिए नीति पर काम कर रही है। प्रशासनिक कारणों के चलते कई बार प्रतिनियुक्तियों को करना पड़ता है। कांग्रेस विधायक राजेश धर्माणी ने प्रश्नकाल के दौरान मामला उठाते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग का बहुत सा स्टाफ प्रतिनियुक्तियों पर डटा हुआ है। विभाग की ओर से सदन में इसकी जानकारी नहीं दी गई है। यह जानकारियां जुटना कोई मुश्किल काम नहीं था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कई अधिकारी लंबे समय से प्रतिनियुक्ति पर गए हुए हैं। कुछ नॉन मेडिकल स्टाफ भी मेडिकल अफसरों की जगह सेवाएं दे रहे हैं। जहां एक पद स्वीकृत है वहां दो-दो अधिकारी नियुक्त हैं। अन्य संस्थानों में पद ही रिक्त पड़े हैं। जनता के पैसों का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले की समीक्षा करनी चाहिए। उधर, मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में युक्तिकरण और प्रतिनियुक्तियों के मामलों को लेकर मामला सरकार के विचाराधीन है। इस पर जल्द फैसला ले लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें