फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CPRI Shimla: डॉ. बृजेश सिंह बने सीपीआरआई के नए निदेशक

Sat, 21 Jan 2023 08:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सीपीआरआई के निदेशक डॉ. बृजेश सिंह ने निदेशक का पदभार शनिवार की शाम को संभाला है। डॉ. बृजेश फसलोत्तर तकनीक के विशेषज्ञ हैं और वे संस्थान में पिछले 27 साल से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 
विज्ञापन
सीपीआरआई शिमला के नए निदेशक डॉ. बृजेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई) शिमला के नए निदेशक डॉ. बृजेश सिंह बने हैं। इससे पहले संस्थान के कार्यकारी  निदेशक डॉ. देवेंद्र थे।  नए निदेशक की तैनाती के बाद सीपीआरआई के निदेशक डॉ. बृजेश सिंह ने निदेशक का पदभार शनिवार की शाम को संभाला है। डॉ. बृजेश फसलोत्तर तकनीक के विशेषज्ञ हैं और वे संस्थान में पिछले 27 साल से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन


डॉ. बृजेश ने आलू को कोल्ड स्टोर में रखने की तकनीक विकसित की है ताकि इसे लंबे समय तक मीठा होने से बचाया जा सके। आलू की विभिन्न किस्मों को 9 से 12 ड़िग्री सेल्सियस तापमान में स्टोर किया जाए तो आलू को मीठा होने से बचाया जा सकता है। वर्तमान में देश के एक हजार कोल्ड स्टोरों में आलू को मीठा होने से बचाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें