फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीरपुर में धूमल से मिले डॉ. बिंदल, कई मसलों पर मंत्रणा

Sat, 25 Jan 2020 10:34 AM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. राजीव बिंदल शुक्रवार को पहली बार हमीरपुर पहुंचे। उन्होंने समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच वर्तमान सरकार और प्रदेश में संगठन की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा हुई। बिंदल धूमल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं। विधानसभा में वरिष्ठता के बावजूद जयराम सरकार की कैबिनेट में किसी बड़े विभाग का मंत्री पद मिलने की बजाय उन्हें विधानसभा अध्यक्ष पद पर संतोष करना पड़ा था।

विज्ञापन


कयास लगाए जा रहे हैं कि बिंदल विस अध्यक्ष पद पर ज्यादा खुश नहीं थे। सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूरे होने के बाद अब वे प्रदेशाध्यक्ष बने हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद कई कार्यक्रमों में गुटबाजी और अंतर्कलह सामने आ चुकी है। नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल के इस दौरे के बाद हमीरपुर भाजपा में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। धूमल के चुनाव हारने के बाद पार्टी के कार्यक्रमों आगे रहने वाले हमीरपुर भाजपा के कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल था।

मुख्यमंत्री पद गंवाने के बाद हमीरपुर में कई बड़े प्रोजेक्ट अनदेखी का शिकार हुए हैं। इनका धूमल सरकार में बजट सहित शिलान्यास हुआ था। पूर्व में हमीरपुर से कई बड़े कार्यालय मंडी और धर्मशाला शिफ्ट हो चुके हैं। वर्तमान सरकार के दो सालों में विकास कार्य ठप होने से भी जिला भाजपा पदाधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। शनिवार को राजीव बिंदल पालमपुर में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और दोपहर बाद ऊना में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती से मुलाकात करेंगे। प्रदेश संगठन और सभी नेताओं में संतुलन स्थापित करने के लिए भी बिंदल वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें