फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: डॉ. अनिल जैन बोले- यौन शोषण से संबंधित नहीं है महिला पहलवानों का मामला

Thu, 01 Jun 2023 08:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

पहलवानों का धरना-प्रदर्शन यौन शोषण से संबंधित नहीं है। यही कारण है कि आज दिन तक पहलवान अध्यक्ष के खिलाफ एक भी सबूत नहीं दे सके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने कमेटी तक गठित की थी, उसकी रिपोर्ट को भी पहलवान नहीं मान रहे हैं। 
विज्ञापन
धर्मशाला में राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल जैन । - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में चल रहा पहलवानों का धरना-प्रदर्शन यौन शोषण से संबंधित नहीं है। यही कारण है कि आज दिन तक पहलवान अध्यक्ष के खिलाफ एक भी सबूत नहीं दे सके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने कमेटी तक गठित की थी, उसकी रिपोर्ट को भी पहलवान नहीं मान रहे हैं। यह बात वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल जैन ने वीरवार को धर्मशाला में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पूछे गए एक प्रश्न के दौरान कही। वह यहां केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर रखे गए संवाद कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से आज दुनिया में भारत देश का नाम ऊंचा हुआ है।

विज्ञापन


यही कारण है कि जहां अन्य देशों के पीएम मोदी की पीठ थपथपा रहे हैं, वहीं उनके पांव छू कर उनका आशीर्वाद भी ले रहे हैं। डॉ. अनिल ने कहा कि एनडीए की केंद्र सरकार ने नौ वर्ष के कार्यकाल का आगाज ही गरीबों के कल्याण से किया था। इसमें पीएम ने जनधन योजना के तहत पारदर्शिता से 28 करोड़ खाते खोले गए। पहले केंद्र से आने वाली राशि में दो लाख करोड़ रुपये बिचौलिए खा जाते थे, लेकिन अब लाभार्थी को केंद्र से जो पैसा भेजा जाता है, पूरा का पूरा मिलता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का अभियान विश्व में पहचाना जाता है।

देश में 12 करोड़ परिवारों के टॉयलट बनाए गए, सोशल सिक्योरिटी में 12 रुपये बीमा में 18 करोड़ लोग जुड़े हैं, स्वास्थ्य में आयुष्मान भारत में 10 करोड़ परिवारों के 50 करोड़ लोगों को पांच लाख का मुफ्त ईलाज, जन आरोग्य योजना में तीन हजार केंद्र खुले सहित कई योजनाओं से गरीब कल्याण पर काम हुआ है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में जहां हर देश की अर्थव्यवस्था डगमगा गई, वहीं भारत की अर्थव्यवस्था पर इसका कोई गहरा असर नहीं हुआ है। वहीं उन्होंने कहा कि आज लोग राहुल गांधी की बातों काे गंभीरता से नहीं लेते हैं, क्योंकि वह कई मंचों पर माफी मांग चुके हैं।
विज्ञापन


इससे पहले नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है और भाजपा के इतिहास में पहली बार होगा, जब सरकार दस वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हिमाचल प्रदेश को बहुत बड़े-बड़े प्रोजेक्ट दिए हैं, जिनके बारे में प्रदेश ने कभी सोचा भी नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें