औद्योगिक पार्क विकसित करने की तैयारी
इसके अलावा कांगड़ा जिले के कदरोड़ी और सोलन जिले के कंडाघाट में भी औद्योगिक पार्क विकसित करने की तैयारी है। इन दोनों स्थानों के लिए उद्योग विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है। देशभर में भव्य योजना के तहत 100 औद्योगिक पार्क विकसित किए जाने हैं, जिनमें हिमाचल प्रदेश के चार पार्क शामिल हैं। योजना के तहत केंद्र सरकार स्वीकृत औद्योगिक पार्क परियोजनाओं के लिए प्रति एकड़ एक करोड़ रुपये तक की केंद्रीय सहायता देगी। राज्य सरकार को उम्मीद है कि इन पार्कों के विकसित होने से औद्योगिक आधारभूत ढांचा मजबूत होगा और नए निवेश के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि औद्योगिक पार्क परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए दो प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे गए हैं। इस संबंध में उद्योग विभाग के अधिकारियों की केंद्रीय मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक भी हो चुकी है।