हिमाचल प्रदेश डीपीई संघ ने चेतावनी दी है कि अगर शिक्षा निदेशक 15 अक्तूबर तक मांगे पूरी नहीं हुई तो शिक्षक आंदोलन को बाध्य होंगे। संघ ने यह फैसला एक बैठक के दौरान लिया है। संघ की मांग है कि पीजीटी फिजिकल एजुकेशन के आरएंडपी रूल्स एनसीटीई और पंजाब की तर्ज पर बना कर सरकार को भेजे जाए।
संघ के प्रधान ललित चौहान ने कहा कि रूल्स में बदलाव के लिए शिक्षा निदेशक को मुख्यमंत्री व अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा ने भी लिखित आदेश कर रखे है लेकिन फिर भी शिक्षा विभाग ने कोई उचित कदम नहीं उठाया है। कहा कि जो रूल्स 1973 के बने है वह पीईटी से डीपीई के बने है और उसी पदोन्नति के लिए वह रूल्स लागू होंगे।
जबकि डीपीई से पीजीटी शारीरिक शिक्षा नही बन सकते। यह तब है जब डीपीई भी दूसरे पीजीटी की तरह शारीरिक शिक्षा के विषय को 2001 से पढ़ाते आ रहे है। कहा कि जब सरकार ने उन सभी डीपीई को उच्च वेतन मान दे दिया है जिन के पास शारीरिक शिक्षा मे मास्टर डिग्री है तो सिर्फ पद नाम देने में विभाग को दिक्कत क्यों है।