फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: प्रदेश में दहेज हत्या के मामले दो सालों से शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन
खास
विज्ञापन


यौन दुर्व्यवहार और स्कूलों-कॉलेजों में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले बढ़े
इस साल दुष्कर्म के 210 मामले पुलिस ने किए दर्ज, 16 हत्याएं
अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रदेश में दो सालों में दहेज हत्या का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। हालांकि यौन दुर्व्यवहार के मामलों में पिछले सालों की अपेक्षा बढ़ोतरी दर्ज की है। यह दावा हिमाचल पुलिस की तरफ से जारी आंकड़ों में किया गया है।

तीन सालों की बात करें तो वर्ष 2022 में 499 मामले, वर्ष 2023 में 506 मामले और वर्ष 2024 में अगस्त तक 329 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। प्रदेश में इस साल दुष्कर्म के 210 मामले दर्ज किए हैं। वर्ष 2022 में 330 और वर्ष 2023 में 344 दुष्कर्म के मामले प्रदेशभर के थानों में दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

चिंता की बात यह है कि देश के अन्य राज्यों से बेहतर स्थिति के बावजूद इस साल स्कूलों और कॉलेजों में छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने के कई मामले सामने आए हैं। इसमें शिक्षकों की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। महिलाओं से छेड़छाड़ के मामलों में भी पिछले साल की अपेक्षा बढ़ोतरी दर्ज की गई। वर्ष 2022 में 72, वर्ष 2023 में 99 मामले थानों में दर्ज हैं। इस साल के आंकड़ों पर गौर करें तो अगस्त तक प्राप्त रिकॉर्ड के मुताबिक 50 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इस साल 16 महिलाओं की हत्या के मामले भी सामने आए हैं।
विज्ञापन




महिलाओं से क्रूरता के 118 मामले
महिलाओं से क्रूरता के प्रदेशभर के थानों में 118 मामले दर्ज किए हैं। वर्ष 2022 में 196 केस दर्ज हैं तो वहीं वर्ष 2023 में 218 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा आत्महत्या के लिए उकसाने के 40 मामले इस साल दर्ज किए जा चुके हैं। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के इस साल 1093 मामले दर्ज किए हैं। वर्ष 2022 में 1605 और वर्ष 2023 में 1659 मामले पुलिस के सामने आए हैं। इसके अलावा चेन स्नेचिंग समेत अन्य आपराधिक मामलों में भी पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें