फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में पाई-पाई जुटाकर लड़ेगी कांग्रेस

Fri, 23 Nov 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस लोकसभा चुनाव में पाई-पाई जुटाकर मैदान में उतरेगी। हिमाचल प्रदेश में आर्थिक तंगहाली से जूझ रही कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं से पर्याप्त फंड एकत्र करेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को 100, 500 और 1000 रुपये की रसीदें दी जाएंगी और उनसे पैसा इकट्ठा किया जाएगा।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो प्रदेश कांग्रेस को 28 फरवरी 2019 तक का समय दिया गया है। बताया जा रहा है कि हर बूथ को इस तरह से करीब 20 से 22 हजार रुपये के हिसाब से पैसा जुटाकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय भेजने को कहा गया है। इस पैसे को पार्टी फंड में जमा किया जाएगा।

आने वाले लोकसभा चुनाव में भी इसका इस्तेमाल होगा। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस का यह प्लान राष्ट्रीय स्तर पर तैयार किया गया है। यह फैसला राष्ट्रीय स्तर पर लिया गया है। वर्तमान में पार्टी की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते कार्यकर्ताओं से ही आवश्यक फंड एकत्र करेंगे।
विज्ञापन


इसे किसी पर थोपा नहीं जाएगा कि कौन कितना पैसा किसे देना चाहता है। कांग्रेस पार्टी बड़े नेताओं से ज्यादा आर्थिक मदद लेगी। मंत्रियों और विधायकों को भी अधिक फंड देने को कहा जाएगा। यह जल्दी तय होगा कि उनसे कितना पैसा लिया जाए। मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि इस पर जल्दी फैसला हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें