बीसीसीआई ने वर्ष 2023-2024 के घरेलू क्रिकेट सीजन की घोषणा कर दी है। प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की महिला और पुरुष टीमें बीसीसीआई के 15 टूर्नामेंट खेलेंगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला सहित नादौन और बिलासपुर स्टेडियम को 21 मैचों की मेजबानी का मौका मिलेगा। वुमन अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी के नॉकआउट राउंड के 11 मैच, कूच बिहार ट्राॅफी के तीन मैच, रणजी ट्रॉफी के चार मैच और कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के तीन मैचों का आयोजन होगा। धर्मशाला स्टेडियम में चार रणजी मैचों सहित 11 मैच, नादौन के अमत्तर मैदान में 7 और बिलासपुर के लुहणू मैदान में तीन मुकाबले खेले जाएंगे।
बीसीसीआई के घेरलू सीजन में हिमाचल की टीमें अंडर-19 महिला वनडे टूर्नामेंट, अंडर-19 पुरुष विनो मंकड ट्राॅफी, पुरुष सीनियर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, सीनियर महिला टी-20 ट्राॅफी, अंडर-23 पुरुष स्टेट ए ट्राॅफी, वुमन अंडर-19 ट्राॅफी, कूच बिहार ट्राॅफी, वुमन अंडर-15 वनडे ट्राॅफी, विजय हजारे ट्राॅफी, विजय मर्चंट ट्राॅफी, वुमन अंडर-23 टी-20 ट्राॅफी, सीनियर वुमन वनडे ट्राॅफी, रणजी ट्राॅफी, कर्नल सीके नायडू ट्राॅफी और वुमन अंडर-23 वनडे ट्राॅफी में भाग लेंगी। पहली प्रतियोगिता 8 अक्तूबर से शुरू होगी और जबकि अंतिम टूर्नामेंट 17 फरवरी 2024 को होगा। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि क्रिकेट के नेशनल घरेलू सीजन में हिमाचल की महिला और पुरुष टीमें अलग-अलग फाॅर्मेट के 15 टूर्नामेंट में भाग लेंगी। प्रदेश के मैदानों में 21 मैच होंगे। टीमें 11 टी-20 और 10 चार दिवसीय मैच खेलेंगी। रणजी ट्राफी के मैच धर्मशाला स्टेडियम में अगले साल 12 जनवरी से 12 फरवरी के बीच खेले जाएंगे।
कब कहा होंगे मैच
कूच बिहार ट्राॅफी (अंडर-19)
दिनांक टीमें स्थान
24 से 27 नवंबर हिमाचल-कर्नाटक बिलासपुर
01 से 4 दिसंबर हिमाचल -जेएंडके बिलासपुर
8 से 11 दिसंबर हिमाचल-उत्तराखंड बिलासपुर
रणजी ट्राॅफी (ग्रुप डी मैच)
12-15 जनवरी 2024 हिमाचल-उत्तराखंड धर्मशाला
19-22 जनवरी 2024 हिमाचल-बड़ौदा धर्मशाला
02-03 फरवरी 2024 हिमाचल-मध्यप्रदेश धर्मशाला
9-12 फरवरी 2024 हिमाचल-दिल्ली धर्मशाला
कर्नल सीके नायडू ट्राॅफी (अंडर-23)
28-31 जनवरी 2024 हिमाचल-कर्नाटक अमत्तर
11-14 फरवरी 2024 हिमाचल-उत्तरप्रदेश अमत्तर
18-21 फरवरी 2024 हिमाचल-बड़ौदा अमत्तर
धर्मशाला, अमत्तर और बिलासपुर में वुमन अंडर-19 टी-20 ट्राॅफी के 11 नॉकआउट मुकाबले 17 से 23 नवंबर 2023 को खेले जाएंगे।