फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस कुत्ते को गोद लो, कूड़ा शुल्क में डिस्काउंट पाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर में किसी भी लावारिस कुत्ते को गोद लो और कूड़ा शुल्क में 50 फीसदी की छूट पाओ। यही नहीं, इस कुत्ते का पंजीकरण और उपचार भी नगर निगम निशुल्क करेगा।
विज्ञापन

राजधानी में लावारिस कुत्तों के बढ़ते आतंक को कम करने के लिए नगर निगम ने यह अनोखा फार्मूला निकाला है। इसके तहत शहरवासियों को ऑफर दिया जा रहा है कि वह लावारिस कुत्तों को गोद लेकर इनकी संख्या में कमी ला सकते हैं। निगम घरेलू कूड़ा शुल्क में 50 फीसदी की छूट देगा जो लोग निगम के इस ऑफर के लिए तैयार हैं, वे निगम प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं। वीरवार को नगर निगम सदन में प्रशासन ने यह प्रस्ताव चर्चा के लिए रखा। हालांकि, पहले पार्षदों ने इस पर सवाल उठाए। लेकिन आयुक्त ने बताया कि यूएस में भी इसी तरह लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या पर काबू पाया जा रहा है। निगम के अनुसार शहर में इस समय करीब ढाई हजार लावारिस कुत्ते हैं। इनकी नसबंदी भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें