फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: कुत्ता उठा लाया नवजात का शव, नोचते देख लोगों ने छुड़ाया, जानिए पूरा मामला

Wed, 24 Dec 2025 10:09 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

शिमला के ढली के देवली कॉलोनी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक लावारिस कुत्ते के मुंह में लोगों ने नवजात का शव देखा। 
विज्ञापन
लावारिस कुत्ते(सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ढली के देवली कॉलोनी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक लावारिस कुत्ते के मुंह में लोगों ने नवजात का शव देखा। यह देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने कुत्तों को भगाकर शव को नोचने से बचाया और मामले की सूचना ढली पुलिस स्टेशन में दी गई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मामला मंगलवार सुबह का बताया जा रहा है, क्षेत्र के देवली कॉलोनी के समीप नंद कॉटेज के पास स्थानीय लोगों ने लावारिस कुत्ते के मुंह में एक नवजात का शव देखा। यह देखकर लोगों के होश फाख्ता हो गए। 

विज्ञापन
Trending Videos

नवजात को मुंह में लेकर आया कुत्ता
बताया जा रहा है कि कुत्ता काफी दूर से नवजात को मुंह में लेकर आ रहा था। यहां जब वह उसे नोचने लगा तो लोगों ने देख लिया। लोगों ने कुत्ते को मौके से भागकर शव को सुरक्षित बचाया। इसके बाद मामले की सूचना ढली पुलिस स्टेशन को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी विरोचन नेगी की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज करने के बाद शव को कब्जे में लिया और आईजीएमसी अस्पताल लेकर गए। यहां पर शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही बिसरा का सैंपल लेकर आगामी जांच के लिए सीएफएसएल जुन्गा भेजे जा रहे हैं।

ये आशंका जताई जा रही
शव को जंगली जानवरों और कुत्तों ने काटा है। नवजात के शव पर मिट्टी भी लगी थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि नवजात को कहीं पर दबाया गया होगा और यहां से ही कुत्ते उसे निकालकर यहां लेकर आए होंगे। इसके अलावा अन्य पहलुओं को लेकर भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन

शवगृह में रखा है शव
नवजात के शव को आईजीएमसी अस्पताल के शवगृह में रखा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी का यह बच्चा है, तो इस बारे में पुलिस थाने से संपर्क कर सकता है। पुलिस ने इस संबंध में बीएनएस की धारा 94 के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। इसके अलावा आसपास के क्षेत्र में भी लोगों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है, जिससे नवजात के बारे में किसी भी प्रकार की सूचना मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें