फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: घर के आंगन से दो साल की मासूम बच्ची को उठा ले गया कुत्ता, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के शांकली की घटना, बच्ची के सिर और पीठ पर नोचने से गहरे घाव, आईजीएमसी में चल रहा उपचार
विज्ञापन

गेट के पास खेल रही थी बच्ची, लावारिस कुत्ता उठाकर ले गया, 25 मीटर दूर लोगों ने छुड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के रुल्दूभट्ठा वार्ड के शांकली क्षेत्र में रविवार शाम घर के आंगन में खेल रही दो साल की मासूम बच्ची को लावारिस कुत्ता उठाकर ले गया। नोचते हुए यह कुत्ता बच्ची को घर से करीब 25 मीटर दूर ले गया। पड़ोसियों और लोगों ने कुत्ते को घेरकर किसी तरह बच्ची को छुड़ाया। लहूलुहान हालत में बच्ची को आईजीएमसी ले जाया गया। यहां आपातकालीन वार्ड में अब बच्ची का उपचार चल रहा है।
कुत्ते के काटने से बच्ची के मुंह, पीठ, टांगों समेत कई जगहों पर गहरे घाव हैं। लोअर बाजार के कारोबारी करनैल सिंह ने बताया कि शांकली में उनके भतीजे रमनदीप सिंह का मकान है। रमनदीप सिंह की दो साल की बेटी रविवार शाम करीब 4:00 बजे घर के आंगन में खेल रही थी। खेलते-खेलते घर के गेट के पास पहुंच गई। अचानक यहां से गुजर रहे एक लावारिस कुत्ते ने काट लिया और घसीटते हुए साथ लगते जंगल की ओर ले जाने लगा। पड़ोसियों ने जैसे ही बच्ची के चिल्लाने की आवाजें सुनीं तो बाहर निकल आए। घर से करीब 25 मीटर दूर कुत्ते को घेरकर बच्ची को किसी तरह लोगों ने इसके चंगुल से बचाया। अभिभावक बच्ची को आईजीएमसी ले गए जहां आपातकालीन वार्ड में उपचार चल रहा है। कारोबारी करनैल सिंह ने बताया कि इलाके में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। कई लोगों को कुत्ते काट चुके हैं लेकिन नगर निगम इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


शहर में 3500 कुत्ते, 150 लोगों को हर महीने काट रहे, निगम लापरवाह
राजधानी में लावारिस कुत्तों की संख्या 3500 से ज्यादा पहुंच चुकी है। यह आंकड़ा नगर निगम के सर्वेक्षण में सामने आया है। हर महीने शिमला शहर में कुत्तों के काटने के 150 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। महिलाएं और बच्चे इनके ज्यादातर शिकार हो रहे हैं। शहर में 100 से ज्यादा हमलावर कुत्ते भी निगम ने चिह्नित किए थे, जो बार-बार लोगों को लहूलुहान कर रहे हैं। इन्हें नगर निगम न पकड़ रहा है और न ही सार्वजनिक स्थानों से हटा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद शिमला शहर में लावारिस कुत्तों को नहीं पकड़ा जा रहा है। नगर निगम अब इनकी नसबंदी तक नहीं कर रहा है।
शहर के सब्जी मंडी, टिंबर हाउस, लोअर बाजार, लोअर जाखू, बीसीएस, न्यू शिमला, खलीनी, झंझीड़ी, विकासनगर, वीरखाना, हिमलैंड, संजौली बाजार, कसुम्पटी, मैहली, पंथाघाटी, मशोबरा और ढली में लावारिस कुत्तों का सबसे ज्यादा आतंक है। इन्हीं वार्डों में शहर के सबसे ज्यादा लावारिस कुत्ते हैं। लोगों को काटने के मामले भी इन्हीं इलाकों से सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


पकड़े जाएंगे हमलावर कुत्ते: महापौर
शहर में जो लावारिस कुत्ते बार-बार लोगों को काट रहे हैं, उन्हें जल्द पकड़ा जाएगा। इसके लिए नगर निगम अपने डाॅग हट का विस्तार भी करने जा रहा है। आक्रामक कुत्तों को पकड़कर इन हट में रखा जाएगा। शहर में कुत्तों का आतंक काफी ज्यादा है लेकिन नियमों के चलते निगम इन पर ज्यादा कार्रवाई भी नहीं कर पा रहा है।
-सुरेंद्र चौहान, महापौर, नगर निगम शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें