राजधानी शिमला में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह कसुम्पटी, ब्राकहास्ट और विकासनगर में दो पागल कुत्तों ने दस लोगों को काट कर घायल कर दिया है।
मंगलवार को रिपन अस्पताल में सभी मरीजों को एंटी रेबिज के इंजेक्शन लगाए हैं। मंगलवार को रिपन अस्पताल में इलाज करवाने पहुंचे पंथाघाटी के राधा कृष्ण ने बताया कि उन्हें ब्राकहास्ट के पास सोमवार रात को कुत्ते ने काटा।
सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र 13 वर्षीय सौरभ ने बताया कि मंगलवार सुबह स्कूल जाते समय विकासनगर में एक कुत्ते ने उस पर और उसकी बहन पर हमला कर दिया।