फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से मिला आश्वासन, डॉक्टरों ने वापस ली हड़ताल

Tue, 07 Feb 2017 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से आश्वासन मिलने के बाद प्रदेश के डेढ़ हजार सरकारी डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले ली है। सीएम ने मेडिपर्सन एक्ट में संशोधन और 4-9-14 की मांग को कैबिनेट में लाने का आश्वासन दिया है। खंड चिकित्सा अधिकारियों की समय पर पदोन्नति, आवास की मांग भी मान ली गई है। 
विज्ञापन


सीएम ने एसपी ऊना को हर हाल में डॉक्टर की मौत के मामले में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बिलासपुर में विधायक बंबर ठाकुर की धमकी से डरे डॉक्टर को नई जगह तैनाती देने के लिए कहा गया है। डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने से अब मंगलवार से सरकारी अस्पतालों में मरीजों की मुश्किलें कम हो सकेंगी। 

बता दें कि 3 फरवरी से प्रदेश के डेढ़ हजार डॉक्टर हर दिन दो घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक पर चल रहे थे। हड़ताल के बावजूद विभागीय मंत्री और विभागीय प्रधान सचिव हड़ताली डॉक्टरों के साथ बैठक करने का समय नहीं निकाल पा रहे थे। इस बीच मुख्य सचिव वीसी
विज्ञापन


फारका ने पहल करते हुए सोमवार को डॉक्टरों को बातचीत के लिए बुलाया था। बातचीत के बाद सीएस ने डॉक्टरों की मुलाकात मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से कराई। डॉ. बलदेव ठाकुर के नेतृत्व में हुई इस मुलाकात के बाद डॉ. जीवानंद चौहान और महासचिव डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने तुरंत हड़ताल खत्म करने का एलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें