फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: बदलेंगे अस्पतालों में जुगाड़ लगाकर बैठे डॉक्टर और नर्सें

Sat, 20 Aug 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश  सरकार ने 25 डॉक्टरों को चंबा भेजा है। अब हमीरपुर और नाहन के लिए भी डॉक्टरों को भेजने की सूची तैयार की जा रही है। इसके अलावा जोनल और सिविल अस्पतालों में भी अतिरिक्त स्टाफ को इधर से उधर किया जाना है। 
विज्ञापन
डॉक्टरों व नर्सों का होगा तबादला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जुगाड़ लगाकर बैठें डॉक्टरों और नर्सों को बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने 25 डॉक्टरों को चंबा भेजा है। अब हमीरपुर और नाहन के लिए भी डॉक्टरों को भेजने की सूची तैयार की जा रही है। इसके अलावा जोनल और सिविल अस्पतालों में भी अतिरिक्त स्टाफ को इधर से उधर किया जाना है। लोगों को घर द्वार पर चिकित्सा सुविधा मुहैया हो सके, इसके चलते यह फैसला लिया गया है। प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों और अस्पताल प्रशासन से अतिरिक्त स्टाफ की सूची मांगी थी। इसके आधार पर डॉक्टरों, नर्सों को उन अस्पतालों में भेजा जा रहा है, जहां डॉक्टर और नर्सों की कमी है। प्रदेश सरकार ने मिली जानकारी के मुताबिक इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, टांडा और नेरचौक मंडी मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों को चंबा भेजा गया है।

विज्ञापन


अब नाहन और हमीरपुर मेडिकल कॉलेजों के लिए भी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ भेजने की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के अस्पतालों में भी डॉक्टरों की कमी है। हिमाचल के कई ऐसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है जो फार्मासिस्ट के सहारे चल रहे हैं। प्रदेश सरकार की ओर से जनजातीय क्षेत्रों में डॉक्टरों की तैनाती की  जाती है, लेकिन कुछ समय सेवाएं देने के बाद यह डाक्टर घर के नजदीक अपनी एडजस्टमेंट करा देते हैं। प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पंडा ने बताया कि सरप्लस स्टाफ को इधर से उधर किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि जहां स्टाफ की कमी है, वहां डॉक्टरों और नर्सों को भेजा जाएं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें