उदय अब कोलकाता, रामेश्वरम, मुंबई और राजस्थान होते हुए मंडी लौटेंगे। युवा डॉक्टर ने यात्रा शुरू करने से पहले दिल्ली, पंजाब और कुरुक्षेत्र में नौकरी की। इस दौरान भारत भ्रमण के अपने सपने को पूरा करने के लिए पैसा कमाया। साइकिल पर भारत यात्रा पर निकलने की प्रेरणा उदय को सैलानियों को पहाड़ों पर सफर करते देखकर मिली।
उन्होंने बुधवार को झारखंड से अमर उजाला से फोन पर बातचीत में बताया कि उनका भारत भ्रमण निरंतर जारी है। वे बेहद रोमांचित महसूस कर रहे हैं। उदय के बड़े भाई पीजीआई में डॉक्टर हैं। माता और पिता डीसी ऑफिस से सेवानिवृत्त हुए हैं।