फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की नौकरी छोड़ साइकिल पर देश के भ्रमण पर निकले उदय

Thu, 20 Dec 2018 10:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर सतीश ठाकुर, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के युवा डॉ. उदय शंकर चिकित्सक की नौकरी छोड़कर साइकिल पर देश का भ्रमण करने निकले हैं। वे मंडी शहर के पुरानी मंडी के रहने वाले हैं। उन्होंने अभी तक साइकिल पर 4260 किलोमीटर सफर तय किया है। डॉ. उदय दिल्ली से लेह और मंडी से कन्याकुमारी तक सफर कर चुके हैं। दिसंबर 2016 और जनवरी 2017 में उदय ने लेह से कन्या कुमारी तक सफर तय किया।

विज्ञापन


इस बार वे 28 नवंबर को दोबारा साइकिल पर मंडी से देश भ्रमण पर निकले। वे चार महीने में 10 हजार किलोमीटर का सफर तय कर वापस लौटेंगे। बुधवार तक उदय ने 1645 किलोमीटर का सफर पूरा कर लिया है। वे झारखंड के धनबाद पहुंच गए हैं। इस सफर में उदय ने मंडी से दिल्ली, वृंदावन, आगरा, कानपुर, प्रयागराज एवं बोध गया तक सफर साइकिल से तय कर लिया है।

विज्ञापन

यहां से मिली प्रेरणा

उदय अब कोलकाता, रामेश्वरम, मुंबई और राजस्थान होते हुए मंडी लौटेंगे। युवा डॉक्टर ने यात्रा शुरू करने से पहले दिल्ली, पंजाब और कुरुक्षेत्र में नौकरी की। इस दौरान भारत भ्रमण के अपने सपने को पूरा करने के लिए पैसा कमाया। साइकिल पर भारत यात्रा पर निकलने की प्रेरणा उदय को सैलानियों को पहाड़ों पर सफर करते देखकर मिली।

उन्होंने बुधवार को झारखंड से अमर उजाला से फोन पर बातचीत में बताया कि उनका भारत भ्रमण निरंतर जारी है। वे बेहद रोमांचित महसूस कर रहे हैं। उदय के बड़े भाई पीजीआई में डॉक्टर हैं। माता और पिता डीसी ऑफिस से सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें