फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की तो सड़कों पर उतरेगी जनता

Sat, 22 Jun 2019 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
विज्ञापन
महासभा करते पंचायत प्रतिनिधि और लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंडी जिले के थाची पंचायत में महिला डॉक्टर से छेड़खानी और मारपीट मामले पर इलाके के लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। कई पंचायतों की महासभा में लोगों ने कहा कि यदि सरकार ने इस मामले की जांच को दो दिन के भीतर पंचायतों के समक्ष सार्वजनिक नहीं किया तो वे आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन


बाकायदा आक्रोश रैली निकाली जाएगी। ग्रामीणों ने मामले के आरोपी को अभी तक गिरफ्तार न करने पर कड़ा रोष जताया। पीड़ित महिला चिकित्सक को थाची से प्रतिनियुक्ति पर नगवाईं भेजा जा चुका है। 

शनिवार को थाची पंचायत में थाची, बूंग जहल गाड़, सोमनाचनी और भनावस, मुराह के पंचायत प्रतिनिधियों और लोगों ने महासभा का आयोजन कर सरकार को अल्टीमेटम जारी कर दिया। थाची पंचायत की प्रधान निर्मला देवी, बूंग जहल गाड़ के प्रधान महेंद्र राणा, भनवास के प्रधान पूर्ण चंद और मुराह के प्रधान शेषराम की अध्यक्षता में आयोजित महासभा में महिला डॉक्टर के प्रकरण पर सरकार और प्रशासन के रवैये पर असंतोष जताया गया।
विज्ञापन


थाची पंचायत की प्रधान निर्मला देवी ने बताया कि पंचायतों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के भीतर महिला डॉक्टर मामले में हुई जांच को थाची में उपस्थित पंचायतों के लोगों के समक्ष सार्वजनिक नही किया गया तो थाची में आक्रोश रैली निकाली जाएगी। 

पीड़ित को प्रतिनियुक्ति पर भेजना अन्याय
बूंग जहल गाड़ के प्रधान महेंद्र राणा ने कहा कि पुलिस से एक तो आरोपी नही पकड़ा गया, दूसरी ओर महिला डॉक्टर को प्रतिनियुक्ति पर भेज देना अन्याय है। उन्होंने कहा कि महिला डॉक्टर मामले में सैकड़ों लोगों की शिनाख्त परेड करवाई गई। लेकिन पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में पूरी जांच प्रक्रिया पर सवाल उठने लाजमी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें