फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरोजा फैक्टरी कर्मियों को सरकार ने दिया तोहफा

Sat, 14 Nov 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने बिरोजा फैक्टरी के कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट दिया है। बिलासपुर में उनकी इस घोषणा से प्रदेश में लगभग 150 बिरोजा फैक्टरी कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इनमें 70 बिलासपुर की जबली तथा लगभग 80 कर्मचारी सिरमौर के नाहन में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक दिवाली से छह माह पूर्व ही कर्मचारियों को पत्र से यह सूचित कर दिया था। कर्मचारियों ने दिवाली गिफ्ट की मांग मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी से की थी। इसकी घोषणा शनिवार को वन मंत्री ने की। दिवाली पर कर्मचारियों को 1500 रुपये गिफ्ट प्रति कर्मचारी तथा 150 रुपये की मिठाई अलग से मिलती थी।

वन मंत्री शनिवार को बिलासपुर में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग तथा हिमाचल प्रदेश राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा राजीव गांधी खेल अभियान के अंर्तगत राज्य स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। संयुक्त निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सुमन रावत मेहता ने बताया कि तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में 12 जिलों के 900 खिलाड़ी और ऑफिशियल भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें