फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Web Series Shooting: रिज पर वेब सीरीज के लिए फिल्माए दृश्य, दिव्या खोसला कुमार को देखने उमड़ी प्रशंसकों की भीड़

Sun, 12 Jun 2022 02:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

अभिनेता मिजान जाफरी और अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार पर फिल्माए जा रहे दृश्य देखने के लिए शिमला में प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
शिमला के गेयटी थियेटर में बेव सीरीज की शूटिंग के लिए पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिल्सक्वीन शिमला का ऐतिहासिक गेयटी थियेटर शनिवार को लाइट, कैमरा और एक्शन से गूंज उठा। अभिनेता मिजान जाफरी और अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार पर फिल्माए जा रहे दृश्य देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोरोना के चलते लंबे अरसे बाद रिज मैदान पर पहली बार बड़े बैनर की वेब सीरीज की शूटिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन


टी-सीरीज की बैनर तले वेब सीरीज की शूटिंग विनय स्प्रू और राधिका राव के निर्देशन में हुई थी। वेब सीरीज लव स्टोरी पर आधारित है। दोपहर करीब 2:00 गेयटी में शूटिंग शुरू हुई। शूटिंग के लिए ऐतिहासिक गेयटी परिसर को ब्यूटी कांटेस्ट बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें