जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से मास्टर्ज पुरुष एवं महिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 17 से 19 अक्तूबर तक इंदिरा गांधी खेल परिसर में किया जाएगा।
यह जानकारी एसोसिएशन अध्यक्ष उपायुक्त शिमला दिनेश मल्होत्रा ने बताया कि प्रदेश स्तर पर यह अपने तरह का पहला आयोजन होगा। चैंपियनशिप में 35 वर्ष आयु से अधिक के महिला और पुरुष हिस्सा ले सकेंगे।
प्रतियोगिता 17 अक्तूबर को सुबह 11 बजे शुरू होगी। प्रवेश शुल्क इंदिरा गांधी खेल परिसर में 16 अक्तूबर को शाम 5 बजे तक जमा करवाया जा सकेगा।