आंगनबाड़ी केंद्रों में व्यवस्था को सुधारने के लिए कुल्लू जिले में कुछ अधिकारी आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह कटोच ने अपने तीन साल के बेटे जय को किसी निजी स्कूल की नर्सरी-केजी में भर्ती न करवाकर ढालपुर के निकट चल रहे शीशामाटी आंगनाबाड़ी केंद्र में दाखिल किया है।
ऐसा करने वाले जिला स्वास्थ्य अधिकारी उपायुक्त के बाद दूसरे अधिकारी हैं। जिन्होंने अपने बच्चे को आंगनबाड़ी में भेजा है। उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा का बेटा भी सरकारी आंगनबाड़ी केंद्र में अक्षरों का ज्ञान सीख रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी विरेंद्र आर्य ने कहा कि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच ने अपने बेटे का आंगनबाड़ी में दाखिल किया है।