फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर में टंगे हैं सूखे गमले, पौधे तो लगाओ विभाग बोला-पैसे तो दिलाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने लोक निर्माण विभाग को लिखा पत्र, जल्द पौधे लगाने के दिए निर्देश
शहर में लगे हैं 92 लाख के 700 से ज्यादा सफेद गमले
अशोक चौहान
शिमला। राजधानी में सर्कुलर रोड पर कंकरीट की दीवारें हरा-भरा करने के लिए लगाए 92 लाख रुपये के सैकड़ों सफेद गमलों पर फिर घमासान मच गया है। स्मार्ट सिटी प्रबंधन और लोक निर्माण विभाग इस प्रोजेक्ट पर फिर आमने सामने आ गए हैं।

इन गमलों में पौधे लगाने के लिए बजट को मंजूरी देने के बावजूद जब काम शुरू नहीं हुआ तो स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने 22 फरवरी को लोक निर्माण विभाग को पत्र भेज दिया। विभाग के हार्टीकल्चर डिवीजन को भेजे पत्र में निर्देश दिए कि शहर की दीवारों पर सूखे पड़े इन गमलों में जल्द पौधे लगाए जाएं। लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद यह गमले सूखे पड़े हैं और बदसूरत दिख रहे हैं। इसके जवाब में 28 फरवरी यानि बुधवार को विभाग ने भी प्रबंधन को पत्र भेज दिया। विभाग का कहना है कि बिना पैसे काम कैसे होगा। गमलों में नए पौधे लगाने के लिए टेंडर कॉल कर दिया है, लेकिन जब तक पैसा जारी नहीं होगा तब तक काम कैसे शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन


विभाग का कहना है कि स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने अभी तक पिछला पैसा भी जारी नहीं किया है। बार-बार स्मार्ट सिटी की समीक्षा बैठकों में इस मुद्दे को उठाया जा रहा है, लेकिन बजट जारी नहीं हो रहा। समय पर बजट न मिलने के कारण ही पौधों का समय पर रखरखाव नहीं हो पाया और यह सूख गए।
विज्ञापन



कब कितने पैसे जारी किए
राज्य सचिवालय के पास बनी दीवार के सौंदर्यीकरण के लिए 15 लाख रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली थी। मौके पर काम पूरा हो गया लेकिन प्रबंधन ने सिर्फ 2 लाख रुपये जारी किए। इसी तरह शहर में करीब 92 लाख रुपये की लागत से 700 से ज्यादा गमले लगाए गए। इनमें पौधे भी लगाए थे लेकिन काम पूरा होने के बाद सिर्फ 17 लाख रुपये जारी हुए। पैसा न आने से ठेकेदारों ने भी रखरखाव बंद कर दिया। विभाग ने पैसा मांगा, लेकिन जारी नहीं हुआ। सूखे के मौसम के चलते भी पौधे सूख गए। विभाग का मानना है कि यदि बजट समय पर मिलता तो गमलों में फूल और पौधे हरे भरे रहते।



जल्द पौधे लगाने को कहा है : एमडी
शहर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत लगाए गए डंगों पर लगे गमलों में जल्द पौधे और फूल लगाने को कहा गया है। इस बारे में विभाग को पत्र भी लिखा गया है।
-मनमोहन शर्मा, प्रबंध निदेशक शिमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट



काम के लिए नहीं जारी हो रहा पैसा: अभियंता
गमलों में नए पौधे लगाने के लिए टेंडर कॉल कर दिया है। जल्द यह पौधे लगाए जाएंगे। अभी तक पिछले कामों का पूरा पैसा विभाग को जारी नहीं किया है।
-रवि भूषण शर्मा, अधिशासी अभियंता हार्टीकल्चर डिवीजन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें