फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DA केस: देश छोड़कर नहीं जा सकेंगे सीएम वीरभद्र, पासपोर्ट जब्त

Sat, 03 Jun 2017 06:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरे हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अब देश छोड़कर नहीं जा सकेंगे। सीबीआई की पटियाला हाउस कोर्ट ने वीरभद्र का पासपोर्ट जब्त कर लिया है। इसके अलावा इस मामले में नामजद अन्य आठ लोगों के पासपोर्ट भी जब्त कर लिए गए हैं।
विज्ञापन



गौर हो कि 29 मई को सीबीआई अदालत ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को जमानत दे दी थी। सीबीआई की पटियाला हाउस कोर्ट ने अपने आदेशों में कहा था कि वीरभद्र सिंह अदालत की अनुमति के बिना विदेश नहीं जा सकेंगें।


उन्हें अपना पासपोर्ट भी अदालत में जमा करवाना होगा। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और बाकी आठ लोगों के पासपोर्ट जब्त किए गए हैं। मामले की अगली सुनवाई अब 27 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप

गौर हो कि सीबीआई ने वीरभद्र सिंह पर पर बतौर केंद्रीय मंत्री रहते हुए 10 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में चार्जशीट दाखिल की है। यह राशि उनकी घोषित आय से 192 प्रतिशत अधिक पाई गई है। 

मामले में मुख्यमंत्री उनकी पत्नी प्रतिभा, एलआईसी एजेंट आनंद चौहान, सहयोगी चुन्नी लाल, जोगिंद्र सिंह, प्रेमराज, लवन कुमार रोच, वाकामुल्ला चंद्रशेखर और राम प्रकाश भाटिया नामजद हैं। 29 मई को इस केस से जुड़े सभी आरोपियों को एक एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें