फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम में पहली बार ये व्यवस्था करने जा रहा है चुनाव अयोग

Sat, 03 Jun 2017 01:39 PM IST
सुभाष अग्निहोत्री/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार (प्रत्याशी) के रंगीन चित्र को देखकर मतदान कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने ऐसी व्यवस्था पहली बार की है। इसके तहत ईवीएम में प्रत्याशी का क्रमांक, प्रत्याशी का नाम, उसकी फोटो और पार्टी चिन्ह अंकित होंगे।
विज्ञापन



इससे मतदाता आसानी से पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर सकते हैं। इसका सबसे अधिक लाभ प्रदेश के निरक्षर लोगों को होगा। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में पहली बार चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सहूलियत के लिए कुछ चीजों को सम्मिलित किया है।


इस क्रम में जहां मतदान केंद्र में वोटर वेरिफिकेशन एंड पेपर ऑडिट ट्रायल प्रणाली का प्रयोग किया जाएगा, वहीं निरक्षर मतदाताओं की सहूलियत को चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी के रंगीन चित्र अंकित होंगे। इससे कम पढ़े-लिखे और पूरी तरह से निरक्षर व्यक्ति भी अपने पसंदीदा प्रत्याशी को अपना वोट दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार देखने को मिलेगा प्रत्याशी का फोटो

चंबा में 3,42,462 मतदाता करेंगे मतदान
जिले के 599 पोलिंग बूथ हैं। करीब 3 लाख 42 हजार 462 मतदाता हैं। 

जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा एवं उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने बताया कि यह पहली बार हो रहा है कि चुनावों में प्रत्याशियों के फोटो भी अंकित रहेंगे। निरक्षर और शिक्षित मतदाताओं को सहूलियत देने के लिए ही इस प्रकार की व्यवस्था चुनाव आयोग की ओर से की गई है। 

निर्वाचन तहसीलदार प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि चुनावों में पहली मर्तबा प्रत्याशी का चित्र भी ईवीएम मशीनों में दर्शाया जाएगा। इससे पूर्व महज प्रत्याशी का क्रमांक, नाम और चुनाव चिन्ह ही होता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें