फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: केंद्रीय विवि में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर मंथन करेंगे चार राज्यों के अधिकारी

Sun, 19 Dec 2021 12:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के लिए केंद्र सरकार ने पूरे देश को तीन जोन में बांटा है। हर जोन को भी तीन रिजन में बांटा गया है। जोन तीन के रिजन तीन में हिमाचल प्रदेश में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय को कोआर्डिनेटर बनाया गया है। सोमवार को होने वाली बैठक में सभी राज्यों की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर अभी तक किए गए कार्यों की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में 20 दिसंबर को राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख के अधिकारी मंथन करेंगे। जोन तीन के रिजन-तीन का केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला को कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति के समक्ष चुनौतियां और मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी। केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी बंसल की अध्यक्षता में बैठक होगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के लिए केंद्र सरकार ने पूरे देश को तीन जोन में बांटा है। हर जोन को भी तीन रिजन में बांटा गया है। जोन तीन के रिजन तीन में हिमाचल प्रदेश में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय को कोआर्डिनेटर बनाया गया है। सोमवार को होने वाली बैठक में सभी राज्यों की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर अभी तक किए गए कार्यों की जानकारी ली जाएगी।

भविष्य को लेकर की जा रही तैयारियों पर भी मंथन होगा। केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के प्रो. मनोज सक्सेना को नीति को लागू करने वाले कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि बैठक में शिक्षा नीति को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लागू करने को लेकर चर्चा होगी।
विज्ञापन


गुणात्मक शिक्षा, भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक में क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति प्रो. चमन चंदन, हिमाचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा, स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश सोनी सहित चार राज्यों के अधिकारी, शिक्षा मंत्रालय और यूजीसी के अधिकारी भी शामिल होंगे।

वर्ष 2026 से शुरू की जाएगी चार वर्ष की बीएड
हिमाचल प्रदेश में बारहवीं कक्षा के बाद शुरू होने वाली चार वर्षीय बीएड का पहला बैच वर्ष 2026 में बैठेगा। प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत यह तैयारी की है। वर्ष 2030 में इंटिग्रेटिड बीएड का पहला बैच पास आउट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें