फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल ऑफर: अब हिमाचल के होटलों में मिलेगी भारी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
घूमने- फिरने के शौकीन लोगों के लिए प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने विशेष कार्ड बनाने की योजना शुरू की है।इस कार्ड को बनाने वाले लोगों को 20 फीसदी तक डिस्कांउट की सुविधा मिलेगी। चार हजार रुपये देकर दो साल के लिए कार्ड बनेगा। हिमाचल में पीक सीजन टाइम के दौरान सिर्फ रहने पर इस कार्ड पर छूट मिलेगी। ऑफ सीजन में छूट नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


विशेष कार्ड के जरिये रहने और खाने-पीने पर पर्यटन निगम के प्रदेश में स्थित सभी होटलों में रियायत मिलेगी। दो साल बाद 1500 रुपये में विशेष सुविधा वाला कार्ड रिन्यू होगा। पर्यटन निगम के अधिकारियों ने बताया है कि खाने और नॉन अल्कोहल ड्रिंक पर 20 प्रतिशत छूट सीजन और ऑफ सीजन दोनों में मिलेगी। अल्कोहल ड्रिंक पर 10 फीसदी छूट मिलेगी।
विज्ञापन

ये सुविधाएं भी मिलेंगी

रहने के लिए एक विशेष पर दो कमरों की बुकिंग पर छूट प्राप्त की जा सकती है। 4 से 6 लोगों का दो कमरों में रहने का इंतजाम पर्यटन निगम करेगा। कार्ड बनाने के लिए दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होगी।

पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा ने बताया है कि सैलानियों की सहूलियत के लिए विशेष कार्ड बनाकर छूट दी जा रही है। प्रदेश के लोग भी इस विशेष योजना का लाभ उठाकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ रियायती दरों पर पर्यटन निगम की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

ऑफ सीजन में मिल रहा मानसून पैकेज
मानसून सीजन के दौरान सैलानियों को रिझाने के लिए पर्यटन विकास निगम ने विशेष पैकेज लांच किया है। 14 सितंबर तक पर्यटन निगम के 51 होटलों में 20 से लेकर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिल रहा है। आफ सीजन में होटलों की आक्यूपेंसी बनाए रखने के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें