फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशालय: शिक्षकों को कोरोना योद्धा घोषित करने के लिए लिखा पत्र

Tue, 11 May 2021 07:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

नेशनल हेल्थ मिशन के राज्य परियोजना निदेशक को लिखे पत्र में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाने की मांग भी की है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने शिक्षकों को कोरोना योद्धा या कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने की मांग की है। नेशनल हेल्थ मिशन के राज्य परियोजना निदेशक को लिखे पत्र में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाने की मांग भी की है। निदेशक ने कहा है कि शिक्षक कोरोना संकट में भी लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। 

विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से जहां-जहां भी शिक्षकों को नियुक्त किया गया है वहां वो पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शिक्षकों ने बीते वर्ष को कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। लॉकडाउन के दौरान बैरियरों पर भी शिक्षकों की सेवाएं ली गई। बता दें कि बीते दिन ही राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने शिक्षा विभाग और सरकार को पत्र लिखकर शिक्षकों को कोरोना योद्धा घोषित करने की मांग की थी। मंगलवार को इस बाबत पत्र जारी होने पर संघ ने सरकार का इसको लेकर आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें