फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेजों में अब 180 दिन पढ़ाना अनिवार्य, प्रिंसिपलों पर होगी कार्रवाई

Fri, 22 Nov 2019 10:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में एक शैक्षणिक सत्र के दौरान 180 दिन पढ़ाना सरकार ने अनिवार्य कर दिया है। एक सेमेस्टर में कम से कम 90 दिनों की कक्षाएं लगाने को लेकर वीरवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी कॉलेज प्रिंसिपलों को निर्देश जारी किए। निदेशालय के अनुसार यूजीसी ने कॉलेजों में टीचिंग डे निर्धारित किए हैं।

विज्ञापन


इसमें वार्षिक परीक्षा प्रणाली के तहत 180 दिन और सेमेस्टर सिस्टम में 90 दिनों की कक्षाएं लगाना अनिवार्य किया गया है। इसके बावजूद कई कॉलेजों में यूजीसी से निर्धारित नियमों का पालन नहीं हो रहा है। कॉलेजों में एक साल के दौरान 180 दिनों तक कक्षाएं नहीं लग रही हैं।

निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि सभी कॉलेज प्रिंसिपलों को आदेश दिए हैं कि शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही शैक्षणिक गतिविधियों का कैलेंडर तैयार किया जाए।
विज्ञापन


जिसमें वार्षिक प्रणाली के तहत 180 दिन और सेमेस्टर सिस्टम में 90 दिनों की कक्षाएं लगाना अनिवार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि आदेशों का पालन नहीं करने वाले कॉलेज प्रिंसिपलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें