फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डिंपल एसबीआई कांट्रेक्ट वर्कर्स की अध्यक्ष नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथू में आयोजित सम्मेलन में मिली जिम्मेवारी
विज्ञापन

बोले-नहीं मिल रहा न्यूनतम वेतन, 11 घंटे लिया जा रहा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। एसबीआई कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन (संबंधित सीटू) का तीसरा राज्य सम्मेलन शनिवार को हुआ। सीटू राज्य कार्यालय किसान मजदूर भवन चिटकारा पार्क कैथू में आयोजित इस सम्मेलन में सैकड़ों की तादाद में कर्मचारी शामिल हुए। इसमें कि कर्मचारियों की कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डिंपल को सौंपी गई। उपाध्यक्ष विनय, चंदेल सिंह, ममता, पूनम और महासचिव राकेश को चुना गया। इसके अलावा सचिव सुनीता, राकेश, अरुण, रवि, कोषाध्यक्ष भूपिंद्र और राजेन्द्र, प्रताप, रविंद्र, रवि, सुमित, छूनो राम, सुभाष, नीमा, राजन, साहिल, रंजन, सुरेश और अश्वनी को कमेटी सदस्य चुना गया।
विज्ञापन


दोपहर बाद हुए सम्मेलन की अध्यक्षता सीटू के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने की। बालक राम ने सम्मेलन की रिपोर्ट पेश की। सीटू के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि शहर में 100 से अधिक व पूरे प्रदेशभर में एमबीआई की ब्रांचों में हाउस कीपिंग स्टाफ का शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें न तो न्यूनतम वेतन दिया जा रहा है। सुबह आठ से शाम 7 बजे तक ग्यारह घंटों काम लिया जा रहा है। सम्मेलन में रमाकांत मिश्रा ने कहा कि कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। इनसे बैंक खोलने, बंद करने, बाउचर लगाने, डॉक्यूमेंट निकालने, पानी पिलाने, चाय, बर्तन साफ करने, मैसेंजर, चपड़ासी, डाक वितरण, बिजली और अन्य बिल जमा करवाने का काम करवाया जा रहा है। इसके अलावा अटल पेंशन योजना और जीवन ज्योति योजना, अकाउंट ओपनिंग के फॉर्म भरने, रजिस्टर मेंटेनेंस जैसे कार्य भी लिए जा रहे है, जोकि शर्तों के खिलाफ हैं। इसके अलावा साप्ताहिक अवकाश के अलावा कोई छुट्टी नहीं दी जा रही है। सीटू ने मांग की है कि अगर इन कर्मचारियों का शोषण बंद नहीं किया तो आने वाले दिनों में आंदोलन शुरू करके एसबीआई मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें