फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में दीक्षा पहले नंबर पर

Thu, 05 Jun 2014 09:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागली में ‘देवदार इको क्लब’ ने बुधवार को पर्यावरण दिवस पर नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया।
विज्ञापन


इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य वीना शर्मा ने किया। भाषण के वरिष्ठ वर्ग में गांधी सदन की दीक्षा ने पहला, टैगोर सदन की दिव्या ने दूसरा और नेहरू सदन की फलक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं, कनिष्ठ वर्ग में नेहरू सदन की साक्षी ने पहला, टैगोर सदन की निकिता ने दूसरा और सुभाष सदन की याशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

नारा लेखन प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में गांधी सदन के पंकज ने पहला, सुभाष सदन की नेहा ने दूसरा और टैगोर सदन की रीटा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कनिष्ठ वर्ग में सुभाष सदन के सन्नी ने पहला, गांधी सदन के केशव ने दूसरा और टैगोर सदन की डिंपल ने तीसरा स्थान झटका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें