फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय का पीएम मोदी पर तंज, बोले- समुद्र किनारे कर रहे हैं नौटंकी

Sat, 12 Oct 2019 05:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)
विज्ञापन

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार सुबह ममल्लापुरम (महाबलीपुरम) के समुद्र तट पर सैर को नौटंकी करार दिया है। दिग्विजय धर्मशाला में दंत चिकित्सकों की एक कांफ्रेंस में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे।

विज्ञापन


मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरा विश्व आर्थिक मंदी से जूझ रहा है, लेकिन भारत को इस मंदी को झोंकने में नोटबंदी और जीएसटी जैसे फैसले हैं, जिन्हें मोदी ने बिना तैयारी लागू कर दिए। 

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर उन्होंने कहा कि राहुल को पद छोड़ना ही नहीं चाहिए था। राफेल को उन्होंने भारतीय सेना की जरूरत बताते हुए इसकी संख्या 126 से 36 करने और कीमत सार्वजनिक न करने पर केंद्र सरकार को घेरा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राफेल की संख्या कम करना देशहित में नहीं है। पूर्व की यूपीए सरकार ने आम लोगों के उत्थान की योजनाएं लागू की थीं, लेकिन आज देश में सिर्फ 10 लोगों को अमीर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार काम कर रही है। इस वजह से देश में उद्योग बंद हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें