फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डिजिटल स्टूडियो शुरू, एचपीयू में अब होगा अपना रेडियो कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
विवि में 55 लाख से बने स्टूडियो का राज्यपाल ने किया उद्घाटन, सुधरेगी ऑनलाइन व्याख्यानों की गुणवत्ता
विज्ञापन



प्रोफेशनल कैमरे और ग्रीन स्क्रीन से लेस है स्टूडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला की डिजिटल शिक्षा व्यवस्था को मंगलवार को नई मजबूती मिली। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कविंद्र गुप्ता ने पीएम-उषा (एमईआरयू) योजना के तहत 55 लाख रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक डिजिटल स्टूडियो एवं एमओओसी रिकॉर्डिंग स्टूडियो का उद्घाटन किया।
स्टूडियो के शुरू होने के साथ विश्वविद्यालय पहली बार अपना रेडियो कार्यक्रम शुरू करेगा। इससे ऑनलाइन शिक्षण सामग्री की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ विद्यार्थियों तक शैक्षणिक गतिविधियां नए माध्यम से पहुंचाई जाएंगी। अब तक विश्वविद्यालय में ऑनलाइन व्याख्यान सामान्य रिकॉर्डिंग संसाधनों से तैयार किए जाते थे जिससे ऑडियो और वीडियो की गुणवत्ता सीमित रहती थी। नए स्टूडियो में प्रोफेशनल कैमरे, ग्रीन स्क्रीन, आधुनिक लाइटिंग, साउंड रिकॉर्डिंग और वीडियो एडिटिंग की सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां रिकॉर्ड होने वाले व्याख्यान पहले की तुलना में अधिक स्पष्ट और तकनीकी रूप से बेहतर होंगे। स्टूडियो से एमओओसी पाठ्यक्रम, ई-कंटेंट, वेबिनार और अन्य डिजिटल शिक्षण सामग्री भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय का रेडियो कार्यक्रम भी इसी स्टूडियो से संचालित होगा। इसमें शिक्षकों के व्याख्यान, विशेषज्ञों के संवाद, शोध गतिविधियां, कॅरिअर मार्गदर्शन और विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण जानकारियां प्रसारित की जाएंगी। इसका सबसे अधिक लाभ दूरस्थ शिक्षा और प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को मिलेगा। उद्घाटन समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि डिजिटल शिक्षा समय की आवश्यकता है। इससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच बढ़ेगी और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक पहचान मजबूत होगी।
विज्ञापन



नई शिक्षा नीति के अनुरूप हो रहा विस्तार : प्रो. महावीर
कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने कहा कि स्टूडियो का उपयोग केवल सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन तक सीमित नहीं रहेगा। स्नातकोत्तर विभागों के शिक्षक भी यहां अपने व्याख्यान रिकॉर्ड करेंगे। विश्वविद्यालय नई शिक्षा नीति के अनुरूप डिजिटल संसाधनों का विस्तार कर रहा है और भविष्य में डेटा साइंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में भी तकनीक आधारित शिक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा। कार्यक्रम में सीडीओई के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार, विधायक सुरेश कुमार, विधायक चंद्रशेखर, कुलसचिव ज्योति राणा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. एसएल कौशल, वित्त अधिकारी डॉ. एडी. भारद्वाज सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें