फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई जांच से बच नहीं सकते वीरभद्र: धूमल

Mon, 21 Apr 2014 07:55 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल ने कहा कि दिल्ली में सरकार बनते ही शिमला की सरकार चली जाएगी। कांग्रेसी शिकायत कर रहे हैं कि भाजपा नेता ऐसा किसलिए बोल रहे हैं।
विज्ञापन


अब्दुल्लापुर गांव में मंडल भाजपा की ओर से आयोजित बूथ पालक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धूमल ने कहा कि सीबीआई अब भेदभाव करने वाली नहीं होगी। वीरभद्र सिंह अब बच नहीं सकते। वह भी जाएंगे और उनकी सरकार भी चली जाएगी।

धूमल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नया राशन कार्ड छपवाया है। वैसे पुराना राशन कार्ड ही 2014 तक वैद्य था लेकिन नए राशन कार्ड को छपवाने का मकसद सोनिया, मनमोहन, वीरभद्र सिंह और जीएस बाली के फोटो के दर्शन करवाना था।
विज्ञापन


चुटकी लेते हुए कहा कि राशन कार्ड पर राशन मिले न मिले इन चारों फोटो के दर्शन करवाकर जनता का पेट भर जाएगा। इसके साथ ही सरकार ने नया थैला छपवाया है। इसमें भी वैसे ही चार फोटो हैं। लेकिन थैला राशन से खाली है।

धूमल ने कहा कि 31 मार्च को सरकार ने सब्सिडी ही बंद कर दी। जनता के लिए जो करोड़ों रुपये आए उसे कौन खा गया। कांग्रेस की सरकार बनते ही आई पहली दीवाली फीकी रही। अब सात मई को लोकतंत्र की दीवाली है।

उन्होंने आह्वान किया कि शांता कुमार को इस संसदीय क्षेत्र से जितवाकर लोकतंत्र की दीवाली का हिस्सा बनें। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार ओबीसी समुदाय से संबधित व्यक्ति प्रधानमंत्री बनने जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें