सतोवरी, बरनेट, घेरा शाहपुर के धारकंडी क्षेत्र को डलहौजी से जोड़ने के लिए धौलाधार एक्सप्रेस-वे बनाने की योजना है। इससे जहां ग्रामीणों का जहां समय और पैसा बचेगा, वहीं यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित हो सकेगा। लोगों को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। इस मार्ग की डीपीआर तैयार करने के लिए लोक निर्माण विभाग को कहा गया है। वन विभाग को भी समन्वय बनाने के लिए कहा है, ताकि जल्द परियोजना पर काम हो सके। मुख्यमंत्री से इस मार्ग को लेकर बात हो चुकी है- केवल सिंह पठानिया, उप मुख्य सचेतक एवं विधायक शाहपुर विस क्षेत्र
पूर्व में मैं खुद धर्मशाला में लोक निर्माण विभाग के उत्तरी क्षेत्र के मुख्य अभियंता पद पर रहा हूं। यह अच्छा प्रस्ताव है। अगर धर्मशाला और शाहपुर विस का यह क्षेत्र डलहौजी से जुड़ेगा तो लोगों को इसका खासा लाभ मिलेगा। अगर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक की ओर से प्रस्ताव प्राप्त होगा तो इस पर विचार किया जाएगा- एनपी सिंह, ईएनसी, हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग, शिमला