फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: एशियाई खेलों में उत्कृष्टता केंद्र की दो प्रशिक्षु कबड्डी खिलाड़ियों ने देश का नाम किया रोशन

Sat, 07 Oct 2023 08:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र धर्मशाला के प्रभारी राकेश जस्सल ने कहा कि एशियाई खेलों में भारतीय कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक दिलाया है। भारतीय कबड्डी टीम में हिमाचल की पांच बेटियों ने अपना योगदान दिया है। 
विज्ञापन
कबड्डी खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र धर्मशाला के प्रभारी राकेश जस्सल ने कहा कि एशियाई खेलों में भारतीय कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक दिलाया है। भारतीय कबड्डी टीम में हिमाचल की पांच बेटियों ने अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि दो बेटियां पुष्पा राणा और ज्योति ठाकुर राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र साई धर्मशाला की प्रशिक्षु हैं। इसके साथ ही रितु नेगी तथा सुषमा शिलाई तथा निधि बिलासपुर से ताल्लुक रखती हैं।  इन बेटियों ने अनुकरणीय खेल कौशल और अदम्य भावना का प्रदर्शन करते हुए हिमाचल का ही नहीं, बल्कि पूरे देश का नाम विश्व भर में ऊंचा किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र साई धर्मशाला को अपने खिलाड़ियों व एथलीटों के शानदार प्रदर्शन पर गर्व है।  केंद्र सरकार के निर्देशानुसार खेलों के ऐसे माहौल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्व है जो प्रतिभा को पोषित करता है तथा प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र धर्मशाला की ओर से कबड्डी टीम की सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई भी दी। 

एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने वाली खिलाड़ियों की दी बधाई
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चीन के होंगझाउ में आयोजित 19वीं एशियाई खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। इस टीम में हिमाचल की पांच खिलाड़ियों में दो खिलाड़ी साई धर्मशाला के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की दो खिलाड़ी पुष्पा राणा और ज्योति ठाकुर भी शामिल हैं। एशियन गेम के फाइनल मैच में भारत ने चाइनेस ताइपे को करीबी मुकाबले में 26-25 से हराकार स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रभारी राकेश जस्सल ने कहा कि भारतीय महिला कबड्डी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अनुकरणीय खेल कौशल और अदम्य भावना का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें