फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fake IPS: फर्जी आईपीएस अफसर गिरफ्तार, फर्जी आईकार्ड और दो वायरलेस सेट बरामद

Mon, 11 Sep 2023 11:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

नगर निगम धर्मशाला के तहत खनियारा क्षेत्र में धर्मशाला पुलिस टीम ने एक फर्जी आईपीएस बनकर रह रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विवेक निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन
धर्मशाला के खनियारा में पकड़े फर्जी आईपीएस अफसर मामले में जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खनियारा में धर्मशाला पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर रह रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) का अधिकारी बनकर खनियारा में किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार, बाइक, पिस्टल का कवर, पासपोर्ट, फर्जी आईकार्ड और दो वायरलेस सेट भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर निगम धर्मशाला के तहत खनियारा क्षेत्र में धर्मशाला पुलिस टीम ने एक फर्जी आईपीएस बनकर रह रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विवेक निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी करीब एक वर्ष से हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर रह रहा था। हालांकि आरोपी के खिलाफ अभी तक ठगी करने संबंधित कोई शिकायत नहीं आई है।

वहीं पुलिस टीम की ओर खनियारा में दी गई दबिश के दौरान आरोपी के कब्जे से गुजरात नंबर की कार और बाइक को कब्जे में लिया है। आरोपी ने अपनी कार पर गवर्नमेंट इंडिया तक लिखवाया हुआ था। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे के कारोबारियों को ही अपना शिकार बनाता था। उनसे चरस आदि नशीले पदार्थ पकड़ता था और उसे खुद सेवन करने के अलावा आगे भी सप्लाई करता था।
विज्ञापन


पुलिस में शिकायत अक्षित वालिया निवासी गाहलियां ने की थी। आरोपी अक्षित के कैफे में कुक था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस में शिकायत की गई। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आरोपी के कब्जे से उसकी कार सहित अन्य सामान कब्जे में लिया है। पुलिस के पास अभी तक आरोपी की ओर से ठगी किए जाने संबंधी कोई मामला सामने नहीं आया है। आगामी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें